हम BSP के कारण हार गए: सुशील रघुवंशी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस विधानसभा की हार के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि हम हारे जरूर है, लेकिन 40 हजार वोटों से प्लस हुए हैं, विकास की बयार चली है। कोलारस विधानसभा के उपचुनाव के नतीजों के बाद प्रेस से बात करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में बसपा का चुनाव न लडना भाजपा को भारी पडा है। पिछले चुनाव में बसपा को 22 हजार मत मिले थे और हम 26 हजार से चुनाव हारे थे। अब कांग्रेस 8 हजार मतों से चुनाव जीती है। 

हमारा मानना है कि विकास पर हमने चुनाव लड़ा। पिछले चुनाव में हम 26 हजार वोटों से हारे थे अब बसपा के न होने के बाद 8 हजार वोटों से चुनाव हारे हैं, हमारे विकास के नारे के बाद हमने इतनी बडी खाई को पटाने का प्रयास किया है। हम शिवराज जी के नेतृत्व में चौथी बार विकास के नारे के साथ सरकार बनाऐगें। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!