भाजपा को वोट नही दिए तो दलित को पीटा, पुलिस सुनवाई नहीं कर रही

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस क्षेत्र में अभी हाल ही में हुए उपचुनाव के बाद चुनावी राजनीति थमने का नाम ही नहीं ले रही। यहां भाजपा और कांग्रेस के नेता एक के बाद एक आमने सामने भिड़ रहे है। ऐसा ही मामला कोलारस क्षेत्र के अटलपुर गांव से प्रकाश में आया है। जहां भाजपा को वोट नहीं डालने पर गांव के ही युवक ने एक दलित के साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक गाली दे डाली। इस मामले की शिकायत करने दलित पुलिस थाने तो पहुंचा। परंतु पुलिस ने भी उक्त मामले को गंभीरता से न लेते हुए युवक को घर जाने की बात कहकर भगा दिया। 

जानकारी के अनुसार ग्राम अटलपुर निवासी मंशा राम पुत्र गंगाराम जाटव ने पुलिस थाना बदरवास में शिकायती आवेदन दिया कि वह अपने घर से दुकान पर जा रहा था। तभी रास्ते में उसे आरोपी नीरज धाकड़ मिल गया। नीरज ने मंशा को रोककर कहा कि उसने भाजपा को बोट नहीं दिए। साथ ही जाति सूचक गालिगलौच करते हुए युवक जान से मारने की धमकी दे डाली। 

जब मंशा ने गाली गलौच मरने से रोका तो आरोपी ने कुल्हाड़ी के बेटें से उक्त युवक के साथ मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत पीडि़त युवक ने पुलिस थाने में की। जहां पुलिस ने भी उक्त मामले में कोई भी सुनवाई न करते हुए दलित को भगा दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!