शिवपुरी। जिले के छर्च थाना क्षेत्र के तहत आनपे वाले ग्राम मानपुर में चोरों ने दोपहर के समय सूने घर के ताले चटका दिए। चोर यहां से सोना-चांदी सहित नगदी चोरी कर ले गए। जब परिजन घर लौटकर आए तो ताला टूटा हुआ देखा, अंदर जाने पर पता चला कि चोर सामान चुराकर ले गए। जिस पर पुलिस को सूचना दी। यहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना 7 मार्च की है। बुद्धु पुत्र बलवंत कुशवाह निवासी ग्राम मानपुर ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए गए हुए थे।
जब वह मजदूरी करके 8 मार्च को घर लौटे तो देखा कि घर के आगे का दरवाजा टूटा हुआ है। जब अंदर जाकर गए तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था तलाशी ली तो पता चला कि उनके घर से चोरी हो गई है। चोर यहां से सोना-चांदी के जेवर सहित नगदी चुराकर ले गए हैं। चुराए गए सामान की कीमत 15 हजार 110 रुपए बताई जा रही है। पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने बताया कि राहुल बाल्मीक निवासी ग्राम महदेवा थाना छर्च ने उनके घर का ताला तोड़ा था और वही चोरी करके ले गया है। जिस पर परिजन थाने गए और पुलिस को सूचना दी एवं राहुल बाल्मीक के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।