कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र ग्राम अमारा में एक महिला ने गांव के ही दो युवकों पर मारपीट सहित छेडछाड़ का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार इंदार थाना क्षेत्र के अमारा गांव 42 वर्षीय एक महिला अपने घर के आंगन में बर्तन साफ कर रही थी। महिला का पति खेत पर गया हुआ था। तभी गांव के ही आरोपी जयपाल यादव और भैया यादव निवासी अमारा आए और महिला के साथ अशलील हरकत करने लगे।
जब महिला ने अश्लीलता का विरोध किया तो आरोपी महिला से गालीगलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इस मामले की शिकायत महिला ने इंदार थाने में की। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ धारा 454,354, 323,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।