फोर लाईन पर दो बाईकों की भिड़त, शिक्षक घायल

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत एबी रोड पर दो बाइकें आपस में टकरा गई जिससे बाइक पर सवार घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार दोपहर की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली जिस पर वह मौके पर गए और घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। बताया जाता है कि बदरवास में पदस्थ शिक्षक अमित शर्मा शिवपुरी शासकीय कार्य से गए हुए थे। शिवपुरी से गुना आते समय एक बाइक के चालक ने टक्कर मार दी । घटना में अमित व उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!