बड़ी खबर: अज्ञात नकाबपोश बाईकर्स बदमाशों ने दिन दहाड़े युवती को लूटा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के मानवर्वे गांब में आज दिन दहाड़े दो बाईकर्स बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए एक युवती को लूट लिया है। इस बात की शिकायत युवती ने अपने परिजनों से की। जहां परिजन युवती को लेकर पोहरी थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार सरोज पत्नि शुभम धाकड़ उम्र 25 वर्ष निवासी मालवर्वे अपनी सास के साथ खेत पर जा रही थी। तभी सास आगे निकलगई औैर सरोज खेत पर पीछे रह गई। जैसे ही युवती ने रोड़ पार किया दो अज्ञात नकावपोश बाईकर्स बदमाशों ने लूट की बारदात को अंजाम देते हुए महिला को रोककर कहा कि हम तुझे जानते है। 

अगर तू चिल्लाई तो तेरे ससुर को मार डालेंगे। इसी के साथ नकाबपोश वदमाशों ने महिला के गले के मंगलसूत्र, कान के बाला और पायल लूटकर करके चले गए। घटना सुबह 11 बजे की बताई गई है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 392 आईपीसी , 11/13 एमपीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!