शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियर में गुरुवार दोपहर 3 बजे एक युवक ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपने घर पर फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सूरज पुत्र कैलाश कुशवाह उम्र 22 वर्ष निवासी मनियर ने शराब के नशे में धुत्त होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।
परिजनों के मौके पर आ जाने युवक की जान बच गई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।