शिवपुरी। अखिल भारतीय ग्वाल महासभा और ग्वाल समाज शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एक ओर जहां बड़े उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया गया तो वहीं दूसरी ओर अनराओ की होली में भी ग्वाल समाज के लगभग 17 परिवारों पर यह वर्ष बज्र की तरह गिरा और इन सभी शोक संतृप्त परिवारों के बीच ग्वाल समाज के बंधुजनों ने पहुंचकर संवेदनाएं जताई और दु:ख की घड़ी से बाहर निकालकर इनके साथ होली का पर्व मनाया। इस होली मिलन समारोह में ग्वाल समाज की लुधावली, घोसीपुरा, ठकुरपुरा, बदरवास, नरवर एवं करैरा इकाई के अतिरिक्त दूर-दराज से अन्य ग्वाल बंधुजन आए और आयोजन में शामिल होकर होली के त्यौहार की बधाईयां दी व शोक संतृप्त परिवारों के बीच पहुंचकर संवेदना जताई।
...और नहीं रहे समाजसेवी बाबूलाल घोसी
होली का त्यौहार एक ओर जहां पूरा समाज उत्साह के साथ मनातं रहा था तो वहीं वीभत्स दुर्घटना बीनागंज में घटित हुई जहां समाज के एक होनहार वरिष्ठ समाजसेवी सेवानिवृत्त सिंचाई विभाग के एसडीओ सब डिवीजन ऑफिसर बाबूलाल घोसी निवासी बीनागंज का आकस्मिक निधन हो गया। इस निधन से स्तब्ध ग्वाल समाज के सभी समाजजनों के बीच गहन शोक की लहर छा गई और मृतात्मा की आत्म शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।