मदरसे में मनाया शिवराज सिंह का जन्मदिन, हुआ विवाद

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में कल मदरसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के मंडल अध्यक्ष इकबाल खान ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन मनाया तो उनका जन्मदिन मनाना समाज बंधुओं के लिए विवाद का कारण बन गया। श्री खान का आरोप है कि जन्मदिन मनाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। भाजपा नेता इकबाल खान आज उन्हें धमकी देेने वालों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पुलिस थाने पहुंचे। 

उनके साथ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, नगर महामंत्री हरिओम राठौर और भाजपा नेता आशुतोष शर्मा भी थे। देहात थाना टीआई ने शिकायतकर्ता श्री खान को अवगत कराया कि वह उनकी शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के मंडल अध्यक्ष इकबाल खान ने बताया कि कल उनके मोर्चे ने मदरसे में मुख्यमंत्री चौहान का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके साथ अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष नफीस खान, मंत्री रफीक भाई, सईद बाबा आदि नेता भी थे। जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। 

इस बात पर उनका आरोप है कि कांग्रेस नेता इरशाद राईन, महमूद साह पार्षद, रियाज खान और असफाक खान ने आपत्ति की। उनका कहना था कि मदरसे में किसी भी गैर मुस्लिम के चित्र पर माल्यार्पण नहीं किया जा सकता और न ही किसी का जन्मदिन मनाया जा सकता। श्री खान ने बताया कि लेकिन आपत्ति के बाद भी उन्होंने मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इसी बात पर आज चारों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ यह भी कहा कि उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया जाएगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!