शिवपुरी। वन विभाग की टीम को कल ग्वालियर जिले की सीमा में हरसी डैम के पास एक कुएं में लटका हुआ तेंदुआ मिला। टीम ने उसे बचाकर इलाज शुरू किया, लेकिन 7 घंटे तक चले इलाज के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जाता है कि तेंदुए को शिकारियों द्वारा जाल बिछाकर जख्मी कर दिया गया था। वन संरक्षक एचएस मोहंता ने बताया कि 28 मार्च को उनके पास एक ग्रामीण का फोन आया कि हरसी डैम के पास एक तेंदुआ पड़ा हुआ है।
इस पर उन्होंने डॉक्टर जितेंद्र जाटव के नेतृत्व में एक रेस्क्यू दल बनाकर टीम को मौके पर भेजा। मौके पर जाकर देखा तो कुएं में तेंदुआ लटका हुआ था उसकी गर्दन और कमर टूटी हुई थी। तेंदुआ मरणासन्न हालत में था, लेकिन उसकी सांस चल रही थी।
29 मार्च को 6 से 7 घंटे तक उसका उपचार चला, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया जाता है कि डैम के पास शिकारियों द्वारा बिछाए गए जालों का शिकार तेंदुआ कुएं में जा गिरा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।