शिवपुरी। तीन दिन पहले ललितपुर में एक व्यापारी उधारी के छह लाख 42 हजार रूपए लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर खनियाधाना लौट रहा व्यापारी गायब हो गया है। उसकी मोटरसाइकिल मोहल्ला घोसियाना में मिली है। व्यापारी के भाई आरिफ का आरोप है कि रूपयों के लालच में उसके भाई रिकंू उर्फ जावेेद पुत्र रज्जाक का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खनियाधाना निवासी व्यापारी रिंकू गल्ले का व्यापार करता है और वह 19 मार्च को ललितपुर में व्यापारियों से उधारी के रूपए लेने बाइक से गया था। बताया जाता है कि एक व्यापारी ने उससे कहा कि वह रात को रूपए देगा इस पर रिंकू ने उससे कहा कि वह कल सुबह 20 मार्च को रूपए ले लेगा।
रिंकू रात में ललितपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर रूका और सुबह उसने व्यापारी से उधारी के 6 लाख 42 हजार रूपए लिए तथा वह मोटरसाइकिल से खनियाधाना के लिए रवाना हुआ, परंतु वह खनियाधाना नहीं पहुंचा, परंतु उसकी मोटरसाइकिल लावारिस हालत में घोसियाने मोहल्ले में मिली है वह वहां कैसे पहुंची यह जांच का विषय है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।