शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसकी बीमारी के कारण उसे कुछ समय पूर्व मायके छोडक़र भाग गया और वह आए दिन उसे तलाक देने की धमकी दे रहा है और पूर्व में वह उसके पिता से 70 हजार रूपए ले चुका है और 1 लाख रूपए की मांग कर रहा है न देने पर उसने बीते रोज उसकी मारपीट भी की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ 498 ए सहित 323 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पीडि़ता सोनम पुत्री शमशाद खान निवासी जवाहर कॉलोनी ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि उसका विवाह मोहना निवासी जनी खान ने 2 वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के बाद वह काफी बीमार रहने लगी जिस कारण उसका पति उसके साथ दुव्र्यवहार करने लगा और उसने कुछ माह पूर्व उसके पिता से 70 हजार रूपए ले लिए। बाद में वह उसे मायके छोड़ आया।
बाद में वह उसे लेने नहीं गया जब पीडि़ता ने उसे फोन लगाया तो उसने उसे तलाक देने की बात कही और बीते 7 मार्च को आरोपी पीडि़ता के घर पहुंचा जहां उसने तलाक न देने के एवज में 1 लाख रूपए की मांग की और जब पीडि़ता का पिता वह रूपए नहीं दे सका तो आरोपी ने सोनम की मारपीट कर दी और वहां से भाग गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।