शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती कल शाम घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने युवती को हर संभव जगह तलाश किया परंतु युवती कही नहीं मिली तो परिजन तत्काल देहात थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने युवती के परिजनों की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रंजिता नरवरिया परिवर्तित नाम उम्र 19 वर्ष अपने घर से बिना बताए कही चली गई। जिसकी तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो गायब हुई युवती के भाई बंटी नरवरिया ने बहन के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।