100 करोड़ की सिंध परियोजना को खाने वाली दोशियान कंपनी की जांच की मांग

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। 100 करोड़ रूपए लागत की सिंध पेयजल परियोजना को पलीता लगाने वाली दोशियान कम्पनी को जांच के दायरे में लेने की युवक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, पार्षद इस्माईल खान, विवेक अग्रवाल, हरिओम राठौर आदि ने की है। ताकि शिवपुरी की ढ़ाई लाख जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली दोशियान के कर्ताधर्ताओं के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जा सके। 

प्रेस को जारी बयान में युवक कांग्रेस नेता विजय शर्मा ने कलेक्टर तरूण राठी से मांग की है कि तकनीकी और प्रशासकीय टीम बनाकर दोशियान कम्पनी की उच्चस्तरीय जांच की जाए। दोशियान कम्पनी जनता शासन और प्रशासन को बेबकूफ बनाकर लाखों रूपया लूटने में लगी हुई है तथा उसने पूरी योजना में गुणवत्ताहीन कार्य किया है। जिसके कारण ही लगातार लीकेज हो रहे हैं। तीन माह पहले सिंध का पानी बायपास आ गया। 

लेकिन तब से अब तक दोशियान ने कोई प्रगति नहीं की जबकि उसे शहर की 18 टंकियों को जोडऩा था। जहां पाईप नहीं डले वहां पाईप डालने थे। सौन चिरैया होटल से विष्णु मंदिर तक खुदाई कर पाईप लाईन डालनी थी ताकि कनेक्टीविटी हो सके, लेकिन इनमें से कोई भी कार्य दोशियान ने नहीं किया । 

मड़ीखेड़ा में सिल्ट बताकर नगर पालिका से 30 लाख रूपए हड़पने का षडय़ंत्र किया। दोशियान के कारण ही 9 साल में भी पानी शिवपुरी के घर-घर तक नहीं पहुंचा जबकि शासन का करोडों रूपया दोशियान ले चुकी है। इस आपराधिक कार्य की सजा दिलाने हेतु दोशियान के विरूद्ध एक उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए जिसमें तकनीकी और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम को शामिल किया जाए और दोशियान कम्पनी के खिलाफ पुलिस मेें एफआईआर दर्ज कराई जाए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!