रात्रि में जहर खाकर सोया,सुबह उठा ही नहीं

NEWS ROOM
0

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला पुरानी शिवपुरी में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर सो गया। जब युवक देर शाम तक सोकर नहीं उठा तो उसके पिता ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक मृत अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़ा हुआ था। इस मामले की सूचना मृतक के परिजनों ने पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार मृतक सोनू पुत्र देवीनंदन भार्गव निवासी चौधरी मोहल्ला, पुरानी शिवपुरी की मौत की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाकर मर्ग कायम कर लिया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया। पुलिस इस मामले में जहर खाने के कारण की जांच कर रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!