सवारियों से ओवरलोड आपे पलटी, सवारियां घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गोल खान के नीम के पास आम रास्ता पर सवरियों से ओवरलोड भरी आपे पलट गई। घटना में आपे में बैठी सवारियां घायल हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।  

प्रताप सिंह पुत्र गोगचियाराम कुशवाह निवासी वार्ड क्रं. 02 नरवर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह नरवर जाने के लिए आपे में सवार हुआ था, रास्ते में ऑपे चालक ने क्षमता से अधिक सवारियां बैठाल ली। 

सवारी बैठाने के बाद उसने लापरवाही से ऑटो को चलाया जिस पर कई बार मना किया लेकिन वह नहीं माना तभी गोल खान के नीम के पास आम रास्ते पर ऑटो पलट गया जिसेस ऑटो में बैठी सवारी घायल हो गई। मामले में सवारियों को मामूली चोटें आई। जिनका स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करने के बाद छुट्टी कर दी गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!