शिवपुरी। बामोरकलां थाना क्षेत्र के ग्राम हसर्रा में सोमवार की दोपहर एक चरवाहा अपनी बकरियों को पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ रहा था। तभी पेड़ के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मुकेश पुत्र तोरण लोधी उम्र 35 वर्ष ग्राम हसर्रा के हार में एक पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ती तोड़ रहा था। तभी वह पेड़ के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसे करेंट लग गया। करंट लगने के कारण वह पेड़ से नीचे जा गिरा। पेड़ से नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।