शिवपुरी। अभी तक कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी कांग्रेस नेता को सीएम केंडीडेट घोषित नही किया है। परन्तु भाजपा सरकार के सीएम शिवराज सिंह ने सांसद सिंधिया को सीएम केडीडेट घोषित कर दिया.........
आज कोलारस विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को पर्चा भरवाने आए प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने आज कोलारस में आमसभा को संबोधित किया इस आमसभा में सीए शिवराज सिंह ने सासंद सिंधिया पर लगातार हमले किए।
सीएम ने कहा काहे की सिंधिया सरकार,इस बार फिर फिर शिवराज सरकार। शिवराज सिंह ने कहा कि कोलारस उपचुनाव में कांगेसियो द्ववारा झुठी शिकायते की जा रही है। हम विकास का ऐजेण्डा लेकर चुनाव में आए है। सीएम ने बार-बार सांसद सिंधिया को सिंधिया सरकार कहा।
कहने का मतलब सीधा है कि सिंधिया न तो अभी सीएम है और ना ही कांग्रेस की ओर से सीएम प्रोजक्ट केडीडेट,लेकिन शिवराज ने सिंधिया सरकार कह कर सांसद सिंधिया को सीएम प्राजेक्ट केडिटेड तो मान ही लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।