कोलारस उपचुनाव: बदरवास से शरू हुआ सीएम का रोड शो,

0
शिवपुरी। जिले की कोलारस विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए आज भाजपा  के प्रत्याशी देवेन्द्र जैन अपना नामाकंन दाखिल करेगें। आज नामाकंन दाखिले के दिन भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। भाजपा ने भी नामाकंन भरने के दिन कांग्रेस की तरह ही रोड शो का आयोजन किया है। इस रोड में प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह,केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर शिवपुरी विधायक एवं मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया। प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिहं चौहान सहित कई भिाजपा के दिग्गज इस रोड में शामिल हो रहे है। 

बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज सिंह, नरेन्द्र सिंह तोमर हेलीकॉप्टर में बदरवास उतरे है। इसके बाद शिवराज सिंह,नरेन्द्र सिंह तोमर, यशोधरा राजे सिंधिया, नंदकुमार सिंह चौहान एक खुली जीप में बदरवास में रोड शो कर रहे है। 

मप्र के शासन के मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्वाास सांरग पैदल अपनी कार्यकर्ताओ के साथ चल रहे है। खबर लिखे जाने  तक भाजपा का काफिला बदरवास की रोड को रौंद रहा है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!