शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली इंद्रा कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी कोचिंग के लिए घर से निकली, लेकिन वह घर नहीं आई। परिजनों ने थाने में किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है।
इंद्रा कॉलोनी की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी बीते रोज अपने घर से कोचिंग की कहकर गई थी लेकिन कोचिंग का टाइम खत्म होने के बाद काफी देर तक वह घर नहीं आई। जिस पर परिजनों को उसकी चिंता हुई और उसकी खोजबनी शुरू की लेकिन छात्रा का कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
इसके बाद परिजन थाने गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।