शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र में आज अनेक जनसभाओं को संबोधित किया। सुनाज वीरा में हैलिकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से कहा कि पांच माह के लिए आप हमारे प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को विधायक बना दो और यदि उन्होंने काम नहीं किया तो छटे माह में उन्हें हटा देना। मुख्यमंत्री के साथ हैलिकॉप्टर में राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता भी थे।
जनसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोलारस उपचुनाव में विकास के नाम पर वोट मांगे। उन्होंने इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं का भी बखान किया और कहा कि भाजपा विकास का नाम है।
उन्होंने मतदाताओं से विकास के नाम पर वोट की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की जीत से कोलारस की काया पलट जाएगी, मैं ऐसा वायदा करता हूं। उन्होंने कहा कि इतना विकास कराने के बाद भी नहीं जिताया तो लोगों का भरोसा उठ जाएगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।