जाटव समाज ने ली नशा व बुरी आदतें छोडऩे की शपथ

NEWS ROOM
0
बदरवास। बदरवास जनपद के ग्राम पंचायत मेघोना बड़ा मेें शराब, जुआ, सट्टा, लड़ाई, झगड़े से तंग आ कर जाटव समाज के व्यक्तियों द्वारा समाज की बैठक कर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की जाटव समाज के उत्थान के लिए हम सब प्रण लेते हैं कि आज से हमारे समाज का कोई भी व्यक्ति शराब नहीं पिएगा। जुआ नहीं खेलेगा, सट्टा नहीं लगाएगा, पूरे गांव की बहन बेटियों का सम्मान करेंगे। हमारे मोहल्ले में किसी भी गांव के व्यक्ति जो शराब पीकर आएगा उससे बात नहीं करेगा। 

अगर कोई भी बाहरी व्यक्ति मोहल्ले में गाली-गलौज करेगा तो पूरे मोहल्ला के द्वारा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर हमारे गांव के जाटव समाज का कोई भी व्यक्ति शराब पीता है तो समाज के द्वारा उससे 2100 रुपए का दंड दिया जाएगा साथ ही कोई भी व्यक्ति शराब पीने वाले को बताएगा तो उसे 500 रुपए का इनाम समाज के द्वारा दिया जाएगा। 

इस मौके पर समाज के सीताराम मास्टर, सिरनाम, सुरेन्द्र, नन्दलाल, देवीलाल, ओमप्रकाश, महेन्द्रसिंह, चन्द्रभान, सुलतान, गोविंदा, रामदयाल सहित जाटव समाज के लोग मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!