शिवपुरी। कोलारस विधानसभा के उपचुनाव के 17वें राउंड के परिणामों की घोषणा हो चुकी है। इस रांउड में भी कांग्रेस का बढ़त मिली है। बता दें कि यह वही क्षेत्र है जहां भाजपा के भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को कांग्रेसी प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने घेर लिया था। विधायक ने हमले का आरोप लगाया था। भाजपा ने एक वीडियो वायरल कर कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव को उनके ही घर में चित करने की रणनीति अपनाई थी।
17वें राउंड में कांग्रेस के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव को 4784 मत और भाजपा के प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को 3327 मत मिले है। इस राउंड में कांग्रेस को 1457 मतों की बढत मिली है। अब कुल मिलाकर अभी भी कांग्रेस के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव लगभग 6300 वोटों से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन से आगे है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।