करैरा। जनजाति कार्य विभाग एवं आदिम जाति कल्याण, नर्मदा घाटी विकास, सामान्य प्रशासन, विमानन, आनंद विभाग के मंत्री लालसिंह आर्य करैरा के अल्प प्रवास पर आए तब जनपद पंचायत करैरा की जनपद सदस्य कुसमा आदिवासी ने सीईओ करैरा आरके गोस्वामी द्वारा अभद्रता करने की शिकायत की। उनके साथ जनपद अध्यक्ष बती आदिवासी भी थी।
मंत्री आर्य ने स्थानीय पत्रकारो से चर्चा में बताया कि बहन कुसमा से अभद्रता करने वाले सीईओ के खिलाफ अवश्य कार्रवाई होगी। हमारी सरकार दलितों की समस्या सुलझाने के लिए हमेशा तत्पर है। हम बहन कुसमा को न्याय दिलवाएंगे। उन्होंने जनपद अध्यक्ष के पति पर भी झुठे मुकदमे कायम पर भी जांच कराने की बात कही।
जनपद अध्यक्ष आज से बैठेंगी धरने पर
गत दिवस जिला मुख्यालय पर सैकड़ों आदिवासी महिलाओं व पुरुषों के साथ सीईओ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि दलित महिला सदस्य कुसमा आदिवासी से अभद्रता करने पर आपराधिक प्रकरण शीघ्र पंजीबद्ध हो एवं झूठा अपराध अपराध पंजीबद्ध कराए जाने पर पुनरू जांच कराई जाए। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आज से जनपद अध्यक्ष धरने पर बैठेंगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।