शिवपुरी। जिले की खोड चौकी के तहत आने वाले ग्राम विजयपुर में एक देवर ने अपनी भाभी की पीट.पीटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण देवर द्वारा भाभी को खेत में रखे पंपसेट व लेजम हटाने को कहाए इसी विवाद को लेकर देवर ने भाभी की मारपीट कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। चंदा लोधी पत्नी चंद्रभान लोधी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम विजयपुर अपने खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसका देवर करनसिंह लोधी पुत्र राजाराम लोधी आया और महिला से कहने लगा कि यहां से पंप व लेजम को हटा लो। जिस पर भाभी ने मना कर दिया।
तभी गुस्से से करन ने भाभी की लाठियों से मारपीट कर दी जिससे उसकी हत्या हो गई। हत्या के बाद आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर चौकी प्रभारी मय दल-बल के मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल की जांच कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।