पूरे लाव-लश्कर के साथ पर्चा भरेगें महेन्द्र सिंह यादव

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस उपचुनाव को लेकर कल का दिन कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण होगा। सांसद सिंधिया सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओ के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव कोलारस में नामांकन रिटर्निंग ऑफि सर के समझ अपना नामाकंन दाखिल करेगें। कांग्रेस से जारी प्रेस रिलीज के साथ 31 जनवरी को क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद कमलनाथ,कांग्रेस के महासचिव दीपक बाबरिया,प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव,नेता प्रतिपक्ष अजय यादव,पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया,सुरेश पचौरी वरिष्ठ कांग्रेस नेता  कई कांग्रेसी विधायक प्रात: 10 बजे से बदरवास से रोड शो शुरू करेगें, यह काफिला बदरवास से लुकवासा होते हुए दोपहर 12 बजे जगतपुर कोलारस पहुंचेगा। 

जहां कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी महेन्द्र रामसिंह यादव अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर कोलारस के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस पल के साक्षी हजारों की संख्या में जनता एवं कांग्रेसजन रहेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत, जनपद, मण्डी, मोर्चा संगठन, युवक कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, सांसद प्रतिनिधि, सेक्टर प्रभारी, पोलिंग प्रभारी, आमजन के साथ रोड शो कार्यक्रम में उपस्थित होकर उस पल के साक्षी बनेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!