सावरकर पार्क में घूमने आए व्यक्ति की बाईक चोरी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वीर सावरकर पार्क के सामने से एक युवक की बाइक को चोर चुराकर ले गए। बताया जाता है कि युवक पार्क घूमने आया था और उसने अपनी बाइक को पार्क के बाहर रख दिया था जहां से चोर उसे चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

वीरसिंह पुत्र बृजलाल लोधी (36) निवासी तुलसीनगर शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि 30 दिसंबर काके शाम के समय वह वीर सावरकर पार्क में घूमने के लिए गया हुआ था। यहां उसने अपनी बाइक को पार्क के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर घूमने चला गया। जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी बाइक गायब हो गई है।

जिस पर उसने आसपास स्थित दुकानदारों से पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ भी पता नहीं चल सका। इसके बाद वीरसिंह कोतवाली आया और घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी और एक शिकायती आवेदन दिया। मामले में पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को बाइक चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!