शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले विवेकानंद कॉलोनी से एक 15 वर्षीय किशोर लापता हो गया। बताया जाता है कि किशोर अपने पिता के साथ पोहरी से शिवपुरी रिश्तेदारी में आया था जहां से वह बिना बताए कहीं चला गया।
परिजनों ने किशोर की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला जिसके बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी लगते ही पुलिस ने किशोर की तलाश शुरु की तो बताया जाता रहा है कि किशोर उसके परिजनों को मिल गया है।
पोहरी के रहने वाला 15 वर्षीय किशोर अपने पिता के साथ शिवपुरी में विवेकानंद स्थित रिश्तेदारी में बुधवार को आया था। जहां वह कुछ समय घर में बैठा और अचानक बिना बताए कहीं चला गया। जब किशोर के पिता पोहरी जाने के लिए निकले तो देखा कि उनका पुत्र वहां मौजूद नहीं था।
जिसके बाद उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पिजरन थाने पहुंचे और किशोर के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। जहां मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने बताया कि किशोर का पता चल चुका है और बताया जा रहा है कि वह अपने परिजनों के पास है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।