शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सोनीपुरा में किराए के घर में रहने वाला एक युवक बिना बताए कहीं चला गया। जब वह घर वापस नहीं आया तो उसकी पत्नी ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिस पर वह थाने आई और पुलिस को मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामले में गुमशुगी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
स्वाती परिहार पत्नी नीरज परिहार निवासी ग्राम कपराना थाना सिरसौद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह सोनीपुरा में किराए के घर में रहते थे। 1 जनवरी को उसका पति नीरज घर से बिना बताए कहीं चला गया और देर शाम तक वापस नहीं लौटा।
घर न आने पर उसने अपने पति के बारे में ग्रामीणों व आसपड़ोस में पूछताछ की लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद महिला ने रिश्तेदारी में भी पूछताछ की लेकिन उसके पति का कहीं कुछ भी पता नहीं चल सका जिस पर महिला थाने पहुंची और पुलिस को मामले के बारे में जानकारी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।