बालिका एवं माताओं को बांटी लक्ष्मी योजना किट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला महिला सशक्तिकरण विभाग शिवपुरी द्वारा स्थानीय जिला चिकित्सालय शिवपुरी में स्वागतम लक्ष्मी योजना अंतर्गत जन्म लेने वाली बालिकाओं एवं माताओं को  स्वागतम लक्ष्मी योजना किट का  वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण शिवपुरी से संरक्षण अधिकारी सरिता शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता जीतेश कुमार जैन एवं अन्य नागरिक शामिल हुए। 

कार्यक्रम में महिलाओं एवं जन्म लेने वाले बालिकाओं को स्वागत एवं सम्मान हेतु स्वागतम लक्ष्मी योजना अंतर्गत किट प्रदान की गई जिसमें बालिका का लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत पंजीयन हेतु फॉर्म एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी संबंधित विभिन्न ब्रौशर प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं हेतु चलाई जा रही लाड़ली लक्ष्मी योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई बताया गया कि बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत 1 लाख 18 हजार की राशि का प्रमाण पत्र महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा आंगनवाड़ी के माध्यम से आवेदन कर के दिया जाता है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!