बस का इंतजार कर रही थी महिला के साथ छेड़छाड़

NEWS ROOM
0
करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मछावली तिराहे हाइवे रोड करैरा पर दो युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। बताया जाता है कि महिला अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी तभी दोनों आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम कु हरौआ की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे वह मछावली तिराहा हाइवे रोड करैरा पर गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी तभी उसी के गांव के रहने वाले भरत परिहार, बाबूलाल प्रजापति भी वहां आ गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। 

जब महिला ने छेड़छाड़ कर विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसकी जमकर मारपीट कर दी और वहां से भाग गए। जिसके बाद महिला अपने घर आई और परिजनों को मामले की जानकारी दी और थाने आकर दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!