RADIANT GROUP ने मझेरा में किया जरूरतमंदो को गर्म कपड़ों का वितरण

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। संवेदना एक अभियान के अंतर्गत रेडियेण्ट ग्रुप शिवपुरी द्वारा ग्राम मझेराताल में जरूरतमंदो को कम्बल, गर्म कपडे एवं साडियों का वितरण कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया गया। उक्त कार्यक्रम में रेडियेण्ट कॉलेज के संचालक शाहिद खान ने कहा कि शैक्षिक संस्थाओं को ऐसे विद्यार्थी तैयार करना चाहिए जो समग्र समाज के लिए संवेदनशील हो। 

इसी क्रम में छात्रों को ग्रामीण जीवन से  परिचित कराने के लिए संवेदना एक अभियान का आयोजन किया जा रहा है। रेडियेण्ट ग्रुप की संचालिका खुशी खान ने कहा कि  ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की जरूरत है। इस अवसर पर रेडियेण्ट ग्रुप के प्रंबधक अखलाक खान ने कहा कि आदिवासी समाज को जडी- बूटियों का अच्छा ज्ञान होता है। वह इसका प्रयोग आर्थिक समृद्वि के लिए करे। 

इस अवसर पर ग्राम मझेराताल के सहायक सचिव लाखन सिंह कोटिया ने उपस्थित ग्राम वासियों को बिमारियों  से बचने एवं साफ-सफाई से रहने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर  जरूरतमंद परिवारों को कम्बल, गर्म कपडे एवं साडियों का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन अखलाक खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या ग्राम वासियों के साथ छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ में शेखर कुलश्रेष्ठ, गौरव अग्रवाल, विवेक शर्मा, वेदप्रकाश यादव, पूनम गुप्ता, अर्पणा दगे, कमल धाकड, गणेश यादव, सागर मौर्य, सागर मंगल, कविता, देवेन्द्र  आदि उपस्थित  रहे।   
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!