KIDS GARDEN SCHOOL: ब्लू हाऊस ने बाजी मारी, विवेक और अभिषेक मैन आॅफ द मैच

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित स्कूल किड्स गार्डन में SPORTS WEEK का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्कूल के छात्र और छात्राएं बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। आज कई खेलो के फायनल मुकाबले हुए इसमें सीनियर बॉयस क्रिकेट का फायनल मैच हुआ। यह मैच ब्लू हाऊस ओर ग्रीन हाऊस के बीच खेला गया इस रोमाचंक मुकाबले में ब्लू हाऊस ने बाजी मारी इस मैच में विवेक शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। इसी तरह जूनियर क्रिकेट का फायनल खेला गया। यह मैच ब्लू हाऊस और रेड हाऊस के बीच खेला गया । यह मैच आखिरी ओवर तक चला और ब्लू हाऊस ने रेड हाऊस को हरा दिया। इस मैच में अभिषेक धाकड ने शानदार प्रर्दशन किया और मैन ऑफ द मैच बने। 

बास्केट बॉल के शानदार मैच भी आज दर्शको को देखने को मिले। बॉयस की यलो हाऊस और ब्लू हाऊस के बीच फायनल मैच हुआ इसमें यलो हाऊस को जीत मिली और इस मैच में शाहबाज खान ने विपक्षी टीम का दानादन गोल दागकर घायल कर दिया। 

इसी तरह गल्र्स बास्केट बॉल के फायनल मैच भी आज हुआ। इसमें सभी टीमो का पछाड कर ग्रीन हाऊस और यलो हाऊस ने अपनी जगह बनाई थी। ग्रीन हाऊस की विधी अग्रवाल ने अपने करिशमाई प्रर्दशन से यलो हाऊस को हारने पर मजबूर कर दिया। 

इसी के चलते आज स्कूल प्रागंण में छात्राओं के लिए क्रिकेट मेच ने दर्शकों का थामें रखा और स्कूल की छात्राओं ने स्कूल प्रागण में जमकर चौके और छक्कों की बरसात की। इस मैच में सीनियर गल्र्स की और से मेग्रोलिया हाउस ने मैच को अपने कब्जे में किया इस मैच में मेन ऑफ द मैच सलौनी मुदगल ने अपने कब्जे में किया। वही दूसरे मैच में पेरीविंकल हाउस ने मैच को अपने कब्जे में किया इस मैच में निकिता रावत मैन ऑफ द मैच रही। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!