सामूहिक भूमिपूजन की अजब काहानी: भाजपा डाल रही है सभी दियो में तेल: KOLARAS BY-ELECTION

NEWS ROOM
0
सतेन्द्र उपाध्याय/शिवपुरी। प्रदेश में आम चुनाव से पूर्व कोलारस और मुंगावली में उपचुनाव होने है। पूरे प्रदेश की राजनीति इस समय इन दोनो विधान सभा सीटो पर ही टिकी हुई है। कोलारस में सीएम शिवराज लगातार 3 दौरे कर गए। अब प्रदेश के सबसे ताकतवर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां डेरा डाल रखा है, सीएम आए सौगाते दे गए। मंत्री जी भी पीछे नही है उन्होने भी एक तालाब का भूमिपूजन कर दिया है, लेकिन इस भूमिपूजन कार्यक्रम में एक  मैसेज  सामने आया है कि भाजपा अभी सभी दियो में तेल डाल रही है।

इस चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने भंडार जनता के लिए खोल दिए है। चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए पब्लिक की मांग पर तुरंत ही काम हो रहे है। और इस कामों में भाजपा के कर्ता धर्ता पब्लिक के सामने भूमिपूजन कर जनता को लुभा रहे है। बीते रोज जो वाक्या हुआ वह वेहद हास्यप्रद था। यहां एक तालाब का भूमिपूजन करने आए मंत्री तो साईड में खड़े रहे परंतु टिकिट की दाबेदारी दिखा रहे भाजपा के नेताओं ने सामूहिक भूमिपूजन कर दिया। 

वाक्या जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास जनपद के बडोखरा गांव का है। जहां बीते रोज भाजपा के जल संसाधन मंत्री नरौैत्तम मिश्रा ने बडोखरा गांव में 17 करोड 41 लाख रूपए की लागत से बन रहे डेम का भूमिपूजन करने के लिए प्रशासन ने बुलाया था। समयानुसार मंत्री नरोत्तम मिश्रा इस कार्यक्रम मेें पहुंचे भी। परंतु सबसे अहम बात इस कार्यक्रम में निकलकर आई की उन्होंने इस डेम का भूमिपूजन नहीं किया अपितु अपनी और से इस भूमिपूजन के लिए भाजपा की और से टिकिट की दाबेदारी दिखा रहे पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन और पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी को आगे कर भूमि पूजन कराया। 

अब इस मामले में सबसे खास बात यह रही कि अब दोनों में से एक कौन भूमिपूजन करें तो फिर हास्यप्रद तरीके से चंदन देवेन्द्र जैन लगा रहे थे तो वीरेन्द्र रघुवंशी चाबल फैक रहे थे। सबसे बड़ी बात यह निकलकर आई की इस दौरान जब सिलापट्टिका को निकालने का समय आया तो रस्सी को खींचने की जगह दोनों ने जल्दबाजी में हाथ से ही सिलापट्टिका के पर्दे खोल दिए। इस दौरान भाजपा के जल संसाधन विभाग के मंत्री नरोत्तम मिश्रा पास में ही खड़े रहे। 

इस मामले का जब वीडिया वायरल हुआ तो आमजन अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दे रहे है। अपने राम का इस मामले में कहना है कि मंत्री महोदय को कोलारस में डेमेज कंट्रोल करने भेजा है। कोलारस में भाजपा की तबीयत ठीक नही है। इस कारण अभी भाजपा किसी को नाराज नही करना चाहती है, इस कारण यह सामूहिक भूमिपूजन संपन्न कराया गया है। या यू कह लो कि भाजपा टिकिट फायनल होने से पूर्व किसी भी सुराग नही लगने दे रही है कि टिकिट किसका फायनल हो गया है। इस कारण भाजपा सभी दियो में तेल डाल रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!