नशे में धुत्त युवक का चौराहे पर उत्पात, नशे में खुद को ही काट लिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के माधव चौक चौराहे पर बुधवार की दोपहर एक युवक ने जमकर हंगामा मचाया। युवक नशे में धुत्त था और वह चौराहे पर बीच सडक़ पर लेट गया जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया और वाहनों की दोनों ओर कतार लग गई और जाम लग गया। 

युवक के शरीर पर ब्लेड से कटने के कई घाव मौजूद थे। युवक ने करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने डायल 100 को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से युवक को काबू में किया तब कहीं जाकर चौराहे पर यातायात बहाल हो सका। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!