खैरोना माध्यमिक विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक गुप्ता निलंबित

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने जनपद पंचायत पिछोर के माध्यमिक विद्यालय खैरोना के प्रभारी प्राध्यापक विनोद कुमार गुप्ता को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को मीनू के अनुरूप भोजन उपलब्ध न कराने एवं अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षक का निलंबन अवधि में मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पिछोर रहेगा। 

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत के मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी द्वारा माध्यमिक विद्यालय खैरोना के निरीक्षण के दौरान 15 जून से 30 जून 2017 तक विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को भोजन प्रदाय नहीं किया गया। साथ ही मीनू अनुसार उपस्थित छात्रों के मान से भोजन उपलब्ध न कराने, विद्यालय में किचिनसेड होने पर भी समूह द्वारा भोजन घर से बनाकर लाने एवं छात्रों को भोजन थाली में न देकर हाथों में देकर खिलाए जाने को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था। लेकिन संतोषजनक जवाब न होने पर निलंबन की कार्यवाही की गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!