खनियांधाना। नगर मे संचालित एक मात्र गैस एजेन्सी मॉ वैष्णो इण्डेन गैस एजेन्सी के संचालक विजय भारद्वाज ने गत दिवस नगर के सभी होटल प्रतिष्ठानों पर जाकर अंदर उपयोग हो रहे व्यवसायिक सिलेन्डर की जगह घरेलू सिलेन्डरो को जब्त किया और संचालको को नसीहत दी की जब एजेन्सी पर व्यवसायिक सिलेन्डर उपलब्ध है। तो आप लोग द्यरेलू सिलेन्डरों को उपयोग अपने प्रतिष्ठानों पर क्यों कर रहे हैं।
आप लोगो को व्यवसायिक सिलेन्डर ही उपयोग करना पड़ेगा नही तो हमारे द्वारा ऐसी ही कार्यवाही को अंजाम दिया जाता रहेगा। क्योकि यह गलत हैं यह जो शासन के द्वारा सब्सिडी दी जाती हैं यह आम उपभोक्ता का हक हैं जिसका आप लोगो के द्वारा दुरूपयोग किया जा रहा हैं । इसके लिये आज हम ये सिलेन्डर ले जा रहे हैं और जिसको इसमे आपत्ती हैं वे एजेन्सी आकर बात कर सकता है । एजेन्सी पर 5 किलो और 20 किलो बाले सिलेन्डर उपलब्ध हैं वे ही आपको खरीदने पडेगे।
इनका कहना है
ये व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालक व्यवसायिक सिलेन्डर की जगह घरेलू सिलेन्डरों को उपयोग कर रहे थे इसलिये करना पडा।
विजय भारद्वाज,संचालक, मॉ वैष्णो इण्डेन गैस एजेन्सी,खनियांधाना

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।