यशोधरा राजे की सभा में भाजपा नेत्री घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज पूरे शहर में सिंध का पानी आने पर जश्र का माहौल है। सिंध के पानी को लेकर केन्द्रीय मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने वायपास से सिंध के जल को भरकर नगर देवता सिद्वेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरे शहर में यशोधरा राजे का जोरदार स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा सहित कई जगह फलों मिठाईयों से तौला गया। उसके बाद सिद्वेश्वर मैदान में यशोधरा राजे सिंधिया ने जन सभा को संबोधित किया। इस जन सभा में किसी असमाजिक तत्व ने पत्थर फैंक दिया जो भाजपा की ही एक नेत्री को लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

जानकारी के अनुसार आज शाम मेला ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा में यशोधरा राजे सिंधिया मंच से सभा को संबोधित कर रही थी। तभी किसी शरारती तत्व ने भरी सभा में पत्थर फैक दिया जो वहां पर मौजूद भाजपा नेत्री सावित्री भटेले के सिर में जा लगा। इससे भाजपा नेत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल वहां मौजूद कार्यकर्ता नेत्री को लेकर जिला चिकित्सायल पहुंचे। जहां उनका उपचार जारी है। 

इस मामले में बताया यह भी गया है कि कुछ शरारती तत्व इस सभा का कवरेज कर रहे ड्रॉन कैमरें में पत्थर मार रहे थे। जो ड्रॉन में न लगते हुए भाजपा नैत्री के सिर में जाकर लगा। हांलाकि अभी यह पता नहीं चल पाया हैै कि यह पत्थर किसने मारा है। और अगर यह ड्रॉन कैमरे में भी मारना चाह रहे थे तो क्यों चाह रहे थे। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सबाल उठ रहे है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!