कोलारस। गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी गाँधीनगर की छात्रा कु. आयुषी जैन ने स्वच्छ कोलारस के लिए कार्य करते हुए विभिन्न स्कूलों में सम्पर्क कर आज 500 छात्रों के साथ होटल फूलराज से रैली का प्रारम्भ कर नगर के विभिन्न मार्गों पर स्वच्छता का संदेश दिया। रैली का समापन जैन मंदिर प्रांगण में किया गया।
रैली का प्रारम्भ नगर के मजिस्ट्रेट शैलेष भदकारिया ने रैली को झंडी दिखाकर किया इस अवसर पर नगर के गणमान्य अधिवक्तागण भी उपस्थित थे। इस रैली को सफल बनाने में नगर पंचायत कोलारस की सीएमओ प्रियंका सिंह अपने पूरे स्टॉफ के साथ हर समय मौजूद रहीं और विशेष रूप से नगर पंचायत के पार्षद महेश गुप्ता अपने सभी पार्षद सदस्यों के साथ पूरे समय रैली में मौजूद रहे। रैली के समापन पर छात्रों को स्वल्प अहार की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के अंत में आयुषी जैन द्वारा सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।