शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इंदरगढ़ स्टेशन के पास ग्राम भैसोरा में एक महिला ने फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर के परिजन खेत पर काम करने गए हुए थे और महिला घर पर अकेली थी। घटना के पीछे जो कारण बताया जो रहा है कि महिला के पति की मौत एक माह पहले हो गई थी जिस कारण वह मानसिक परेशान रहती थी। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।
सुभाषपुरा थाना प्रभारी सुरेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम इंदरगढ़ स्टेशन के पास स्थित ग्राम भैसोरा में एक महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल की जांच-पड़ताल की। मृतक महिला आशाबाई पत्नी स्व. संतोष आदिवासी 26 वर्ष के परिजन जसवंत पुत्र खेरू आदिवासी ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले महिला के पति की मौत हो गई थी जिस कारण वह मानसिक परेशानी में रहने लगी।
रविवार को जब घर में मौजूद सदस्य खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे और आशाबाई घर पर अकेली थी। जब वह खेत से लौटकर आए और कमरे गए तो देखा कि आशा फांसी के फंदे पर झूल रही है। जिससे के बाद तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर मर्ग कायम कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।