रास्ता रोक कर युवक की मारपीट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम हसहरा में बीते रोज रंजिश के चलते एक युवक की चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामले में युवक चोटिल हो गया जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

घनश्याम पुत्र डंगर जाटव 35 वर्ष निवासी हसहरा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि सोमवार की रात वह अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में उसे भगुन्ता, रमेश, विमल, सियाराम निवासी हसहरा ने रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। 

जब युवक ने उनसे ऐसा करने से मना किया तो सभी ने एक राय होकर उसकी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!