भोपाल। शिवपुरी समेत ग्वालियर एवं अशोकनगर से प्राचीन मूर्तियां चुराकर तस्करी करने वाले सरगना को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की मुंबई इकाई ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर का नाम नित्यानंद ओमपाल बताया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि तस्कर नित्यानंद ओमपाल के पास से भगवान गणेश के अलावा दो अन्य प्राचीन मूर्तियां जब्त की गई हैं। वह पिछले कुछ समय से डीआरआइ के निशाने पर था। उसने मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों से मूर्तियां चुराई थीं। उसके सहयोगियों के ग्वालियर और शिवपुरी स्थित ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं।शिवपुरी का मूर्ति चोर तस्कर नित्यानंद दिल्ली से गिरफ्तार | SHIVPURI NEWS
11/14/2017
0
भोपाल। शिवपुरी समेत ग्वालियर एवं अशोकनगर से प्राचीन मूर्तियां चुराकर तस्करी करने वाले सरगना को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की मुंबई इकाई ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर का नाम नित्यानंद ओमपाल बताया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि तस्कर नित्यानंद ओमपाल के पास से भगवान गणेश के अलावा दो अन्य प्राचीन मूर्तियां जब्त की गई हैं। वह पिछले कुछ समय से डीआरआइ के निशाने पर था। उसने मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों से मूर्तियां चुराई थीं। उसके सहयोगियों के ग्वालियर और शिवपुरी स्थित ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।