दूधियों की हड़ताल के बीच दूध की केन में भरकर ले जा रहा था शराब के क्वाटर, पुलिस आई तो भाग गया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज शहर में दूधियों की हड़ताल के बीच खबर आई की एक दूधिया दूध की केन में शराब के क्वाटर भरकर ले जा रहा था। इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक आरोपी को उक्त बात की भनक लग गई और वह उक्त बाईक को छोडक़र भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने बाईक सहित शराब के क्वाटरों को जप्त कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार कोतवाली टीआई संजय मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक दूध की हड़ताल होने पर केन में शराब के क्वाटर लेकर जा रहा है। इस सूचना पर टीआई ने एएसआई प्रकाश सिंह रघुवंशी, आरक्षक विजय रावत और आरक्षक संतोष सिंह को मौके पर भेजा तो देखा कि एक युवक पुलिस को आता देख बाईक छोडक़र भाग गया। 

जब पुलिस ने उक्त बाईक क्रमांक एम 33 एमजी 9951 की तलाशी ली तो उसमें लगभग 110 क्वाटर शराब के भरें हुए थे। इसे देखते ही पब्लिक मौके पर इक्कटी हो गई। बताया गया है उक्त बाईक आरटीओ कार्यालय में किसी नीरज रावत पुत्र कल्याण सिंह रावत निवासी ठेहरवारा पोस्ट भटनावर तह पोहरी के नाम से आ रही है। पुलिस उक्त युवक की जांच में जुट गई हैै। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!