बैराड़। बीते 28 अक्टूवर की रात्रि में शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी संजय बैचेन पर हुए हमले के विरोध में आज बैराड़ नगर के पत्रकारों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही इस मामले में प्रशासन से उक्त मामले की जांच उच्च स्तरीय तरीके से कराने की मांग की।
विदित हो कि इस हमले में संजय बैचेन को गंभीर चौटे आई थी। जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर भर्ती कराया गया था। इस ज्ञापन में पत्रकारों ने बताया कि हमलावरो ने पत्रकार संजय बेचैन के ऊपर झूठा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।
इस मौके पर बैराड़ पत्रकार एवं समाज सेवियों ने ज्ञापन सौंपा पत्रकार भगवती सिंघल, कमलेश तिवारी, सुनील मुदगल, धीरज कुमार ओझा, नासिर खान, महावीर शर्मा, पूरन गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, रानू मुदगल, माखन सिंह धाकड़, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदीप त्रिवेदी, धीरज व्यास, राजकुमार शर्मा, माताचरन शर्मा, अभिजीत भदौरिया, महेंद्र यादव, श्याम सोनी, डॉ तुलाराम यादव,प्रमोद परिहार, प्रिंस प्रजापति मौजूद रहे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।