आंगनवाड़ी सहायिका से साथ गंदी हरकत, विरोध करने पर पीट दिया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भावखेड़ी में गांव के रही रहने वाले एक युवक ने आंगनबाड़ी सहायिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। जब सहायिका ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसकी बुरी तरह से मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। आंगनबाड़ी सहायिका ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि वह रोज की ही तरह आंगनबाड़ी गई तभी गांव का रहने वाला नक्कू पुत्र मांगीलाल यादव वहां आ गया और रोटी बनाते समय उसे पीछे से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। 

महिला ने जब उसको वहां से भगाना चाहा तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा जब महिला ने चिल्लाया तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी और वहां से भाग गया। जिसके बाद सहायिका ने सारा मामला गांव वालों को बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!