कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धर्मपुरा निवासी दो आदिवासी युवक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर शिवपुरी की ओर आ रहे थे तभी फोर लाईन हाईवे के करीब एक बस चालक ने तेजी व लापरवाही से बस का चालन करते हुए टक्कर मार दी जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 108 एम्बूलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल लाए जहां उनका पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
जानकारी के अनुसार प्रकाश पुत्र श्याम आदिवासी निवासी धर्मपुरा, हक्के आदिवासी पुत्र वीर सिंह आदिवासी किसी काम से अपने गांव से शिवपुरी की ओर आ रहे थे तभी फोरलाईन हाईवे के करीब एक बस चालक ने तेजी व लापरवाही तरीके से बस का चालन करते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे दोनों व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज मामला संज्ञान में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।