पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम दवियाकलां में रहने वाले एक युवक मुकेश पुत्र काशीराम आदिवासी की सडक़ पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे गोवर्धन पूजा के बाद मुकेश पुत्र काशीराम आदिवासी पैदल टहलते हुए अपने गांव की ओर आ रहा था। जैसे ही वह नयापुरा चौराहे पर पहुंचा। तभी सामने से आए एक अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। बाद में मुकेश की मौत की जानकारी उसके परिजनों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।