पोहरी ग्राम पंचायत बनेगी नगर पंचायत: विधायक भारती

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। विगत दिवस माननीय मुख्यमंत्री जी से हुई वन टू वन चर्चा के दौरान पोहरी विधायक प्रहलाद भारती द्वारा पोहरी को नगर परिषद बनाए जाने की मांग पर मुख्यमंत्रीजी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पोहरी शीघ्र ही नगरपरिषद बनेगी। यह बात पोहरी के विधायक ने मीडिय़ा से कही। 

विदित हो कि पोहरी विधानसभा अंतर्गत तहसील मुख्यालय पोहरी वर्तमान में ग्राम पंचायतों में विभक्त है, तथा पिछले कई वर्षों से पोहरी की जनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पोहरी को नगर परिषद बनाऐ जाने की मांग की जारही है। इसी क्रम में विधायक प्रहलाद भारती ने भी मुख्यमंत्री जी से उनके द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के आधार पर पोहरी को नगर परिषद का दर्जा दिए जाने हेतु मांग पत्र के माध्यम से मांग की थी। किंतु हाल ही में हुई वन टू वन चर्चा में माननीय मुख्यमंत्री जी ने विधायक भारती को आश्वासन दिया है कि, पोहरी को नगरपरिषद बनाया जाएगा तथा शासन स्तर पर इस हेतु कार्यवाही प्रचलन में है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!