बडी खबर: वीकॉन इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में भडक़ी आग, लाखों का माल जलकर स्वाह

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर की अग्रवाल धर्मशाला के समीप वीकॉन इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में आग भडक़ गई। इस बात की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड को दी तो तत्काल फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। लेकिन तब तक आग पूरे गोदाम में भडक़ गई थी। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना था कि यह आग रिहायशी इलाके में लगी आग की लपटों ने आस पास के मकानों में दरारें आ गई। इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम में लगी आग से लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में पांच लाख से अधिक का सामान भरा होना बताया जा रहा था। शिवपुरी मध्य देशीय अग्रवाल धर्मशाला के  पीछे दत्त साहब के बाड़े में  बीकॉम इलेक्ट्रॉनिक्स का गोदाम था उस गोदाम में वॉशिंग मशीन  फ्रिज कूलर सहित इलैक्ट्रोनिक आदि का सामान भरा हुआ था किसी व्यक्ति के द्वारा पटाखे चलाने के दौरान गोदाम में आग लगी गोदाम मालिक को सूचित किया गया तब गोदाम मालिक एवं दुकान मालिक मैं मौके पर आकर देखा  आग की लपटें तेजी से उठ रही थी। लेकिन दमकल के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि इस आग जनी की घटना में लगभग पांच लाख रूपए से अधिक का नुकसान होना बताया जा रहा है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!