शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के तारकेश्वरी कॉलोनी में बीती रात्रि एक विवाहित महिला की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। हालांकि यह ज्ञात नहीं हो सका कि उक्त महिला की मौत बीमारी से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 1 बजे तारकेश्वरी कॉलोनी में रहने वाली पूजा पत्नि अमित गुप्ता उम्र 27 वर्ष को उसके परिजन अस्पताल ले गए। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की तो उनका कहना था कि वह पिछले 6-7 माह से बीमार थी और रात्रि में उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। जहां अस्पताल लाने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने ससुरालीजनों के बयान लेने के बाद आज सुबह मायके पक्ष के लोगों को भी बुला लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में ऐसा नहीें लग रहा है कि किन्हीं अन्य कारणों से पूजा की मौत हुई हो। प्रथम दृष्टया पूजा की मौत बीमारी के कारण प्रतीत हो रही है। हालांकि मृतिका का पीएम कराया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही यह ज्ञात हो सकेगा कि पूजा की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।